चलचित्रमयदूरवार्ता – कितना अच्छा शब्द है? विडियोकॉल को शायद यही कहना चाहिए| मुझे विडियोकॉल शब्द से कोई कष्ट नहीं है परन्तु विडियोकॉल अनजाने में ही एक नई समस्या बन रही है| करोना काल ने इस का बहुत प्रचार-प्रसार किया है| परन्तु जब भी कोई नई सुविधा हमारे सामने आती है तो अतिशय उपयोग एक अनजान समस्या के तौर पर सामने आता है|
इन समय हमारे बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ रहे हैं जिस कारण उनका अतिआवश्यक स्क्रीन टाइम दो घंटे (सरकारी विद्यालय) से लेकर छः घंटे (निजी विद्यालय) है| इसके अतिरिक्त खेलकूद के बढ़िया विकल्पों पर लगे आत्मप्रतिबन्ध के चलते उन्हें कम से कम एक से दो घंटा टेलीविजन देखने का अधिकार होना ही चाहिए| इसके अतिरिक्त परिवार, पारिवारिक संबंधियों, मित्रों आदि में वीडियोकॉल का चलन अचानक बढ़ गया है| कितना अच्छा है कि करोनाकालीन अकेलेपन में हम आमने सामने होने का आभास पा लेते हैं| परन्तु इस सब से बच्चों का स्क्रीन समय बढ़ रहा है| बाल्यचिकित्सकों की अमेरिकी अकादमी के अनुसार बच्चों का दैनिक स्क्रीन समय दो घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए| सभी समझदार है इस लिए मुझे इस बाबत अपने सुझाब आप पर थोपने की जरूरत नहीं है|
बड़ों के लिए सही स्क्रीन समय को लेकर कोई सुनिश्चित राय वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के पास नहीं है परन्तु हर घड़ी में कुछ पल का अल्पविराम आवश्यक माना जाता है और लगातार एक प्रहर से अधिक स्क्रीन समय नहीं होना चाहिए| क्योंकि जीवन की अन्य आवश्यकताओं पर भी ध्यान देना है तो काम, मनोरंजन और गप्पबाजी मिलाकर भी यह समय बारह घंटे से अधिक का तो नहीं होना चाहिए|
वैज्ञानिकता से हटकर भी बात करते हैं| हमारे वीडियो द्वि-आयामी होते हैं| हो सकता है की जल्दी ही त्रि-आयामी वीडियो भी हमारे सामने हों| परन्तु वीडियो की यह दुनिया आभासी है| आप वास्तव में एक दूसरे के साथ नहीं है| यह आभासी दुनिया हमें आसपास होने का सुखद आभास तो दे रही है परन्तु जल्द हो हमारी स्वस्थ्य आँखों के अतिरिक्त भी बहुत कुछ छीन सकती है जैसे महीनों बाद किसी समारोह में एक साथ मिलने जुलने की बहुत बड़ी ख़ुशी|
ऐश्वर्य मोहन गहराना
नए ब्लॉग पोस्ट की अद्यतन सूचना के लिए t.me/gahrana पर जाएँ या ईमेल अनुसरण करें:
सुशांत के नाम पर
सोफ़े पर बैठ कर अगर हम न्याय कर पाते तो इतने न्यायिक प्रपंच की क्या जरूरत रहती| ईश्वर ने भी रावण या कंस के लिए त्वरित न्याय नहीं किया था, क़यामत के सुदूर दिन की अवधारणा भी है|
भोजन- आत्मा हेतु भोग
पुरानी कहावत है: भोजन भजन एकांत में करने चाहिए| मगर महाभोजों, दावतों और लंगरों का सिलसिला भी चलता है| घर का एकांत हो या महाभोज की धूमधाम, भोजन करने की अपनी परम्परा और पद्यति भारत में रही है| भोजन और भजन को एक ही सूक्त में यूँ ही पिरो देना सहज नहीं| इस तरह की बात गंभीर चिंतन माँगती है|
जिस प्रकार भजन से पूर्व और पश्चात एक पूरी निष्ठावान प्रक्रिया है – भोजन बनाने और करने की अपनी प्रक्रिया है|
बिस्मिल्ला के बिना भोजन करने से शैतान साथ में भोजन करता है| अगर आप भोजन के लिए ईश्वर को, देवी अन्नपूर्णा को धन्यवाद न दें तो भोजन आपके शरीर में तत्त्व उत्पन्न नहीं करता|
खाद्य को पीने और पेय को खाने के बारे में भी सलाह मिलती है| खाद्य तब तक चबाना है, जब तक पीने योग्य महीन न हो जाए, पेय इतनी देर मुंह में रखें जितनी देर खाद्य चबाने में लगते है| चबाये, लार आदि पाचक रस मिल सकें| आप भोजन का स्वाद देर ले सकें|
मैं ठीक से न चबाने की आदत का शिकार रहा हूँ| पर जब भी ध्यान देता हूँ तो पाता हूँ कि स्वाद पेट से नहीं जीभ से ही लिया जाता हैं| एक मिनिट में दो लड्डू खाने के मुकाबले दो मिनिट तक एक ही लड्डू चबाने खाने में अधिक स्वाद और तृप्ति है| ठीक से स्वाद लेकर चबाना एकांत में संभव है| पारंपरिक भोजों, दावतों, भण्डारों और लंगरों कि भी एक प्रक्रिया है| भोजन के दौरान कब और कितनी बात करनी हैं, सब परम्परा में है| भोजन की प्रशंसा और भोजन बनाने, परोसने वालों का धन्यवाद होना है| प्रेम से भोजन परोसना और पैसे के लिए परोसना भी अलग दिखाई देता है| आप पैसा कम या अधिक लें मगर कितना श्रेष्ट भोजन पकाएँ, प्रेम से खाने खिलाने वाला न हो तो किसी को तृप्ति नहीं आती|
भोजन पकाने के लिए भी यंत्र, मन्त्र तंत्र का विधान है| कब कच्ची रसोई चलानी है कब पक्की रसोई रखनी है| पक्का खाना रोज न बनाने खाने का नियम है तो कुछ रिश्तों नातों में पक्का भोजन खिलाना नियम है| पक्का रसोई यानि तला- भुना भोजन| उबला भोजन कच्ची रसोई है|
भोजन का सांस्कृतिक महत्त्व आकर्षित करता है| फसल बोते समय पक्षियों और मित्र कीट आदि का आवाहन होता रहा है| भोजन बनाने के दौरान गाय, कौवा, कुत्ता, आदि की रोटियां निकली जाती रहीं हैं| बचे हुए भोजन को लघु कीटों, कुत्तों, गायों, और यहाँ तक कि ख़राब होने पर सूअर के सामने परोसने के भी क़ायदे अमल में लाए जाते रहे हैं| भोजन को इन सब कीट और पशुओं के सामने फैंकना या पटकना नहीं होता, यह भोजन का अनादर है|
ऐसे में भोजन खाद्य को उदरस्थ करने का नाम नहीं है| यह भजन है| अपनी आत्मा को भोग लगाना भोजन का उदेश्य है| आत्मतृप्ति भोजन का उद्देश्य| श्रेष्ठ भोजन की प्रशंसा का उद्गार ही है: आज भोजन से आत्मा तृप्त हो गई|
