बंद मुँह, कटी जुबान; फिर भी कड़वी मेरी तान|


 

क्या कहा जाए? जो कहना है ज़रा जल्दी कहना है, जल्दी जल्दी कहना है| बाद में क्या बोलेंगे जब होगा बंद मुँह, कटी जुबान|

पहले *** जनसंघी लोग लठ्ठ लेकर खड़े थे, उनकी सी न बोलो तो बोलने नहीं देते थे और खुद बहुत खूबी के साथ खूब बोलते थे| अब ये *** कांग्रेसी भी आ गए है मैदान में| नहीं नहीं दिशा-मैदान के लिए मैदान में नहीं आये मगर कर वही सब रहे है| *** टोपी वाले भी आधे भारत में रायफल लिए खड़े है| माफ कीजियेगा! इससे ज्यादा हम बोलेंगे नहीं वरना वो हमारे लिए बोल देंगे|

इन सब ** ** लोंगो की क्या कहे; पहले ये अपने निचले ** से ही *** फैलाते थे, मगर अब तो इनका मुखारविंद भी ** फैलाता है| कुछ *** लोंगो को महारत ही हासिल है उनके नाम *** **** **** **** *** अदि है| इन *** को अपने ** में कन्नौज की इत्र की गंध आती है और हमारे गुलाब जल में इन्हें अपने ** से भी अधिक बदबू आती है|

ये *** लोग खुद तो बहुत लिखते-बोलते है और इनता लिखते-बोलते है कि बस रामचरित वाले गोसाईं जी क्या और टीवी वाले गोसाईं जी भी क्या? मगर कुल मिला कर इन *** को कोई भी काम कि बात नहीं बोलनी| बाबासाहेब आंबेडकर इन ** को बोलने चालने के लिए संसद की पूरा आलिशान इमारत दे गए है मगर ये ** वहाँ पर अपनी ***** चिल्ल-पों करते है और कोई बात नहीं करते| वहाँ पर ये बस एक दूसरे की तरफ ऊँगली करते है और एक दूसरे * *** करते है| ये दोनों तीनों *** का अप्राकृतिक *** है जो खुले आम मेल मिलाप के साथ चल रहा है| अगर संसद चलेगी तो कुछ तो बोला जाएगा, बोलेंगे तो कुछ तो सच उगलेगा, सच उगलेगा तो बबाल मच जायेगा और इनके ** ** हो जायेगी| देश इनकी * *** एक कर देगा|

पहले तो जनता के हाथ बंधे थे और वो बूढी हो चली बाल विधवा की तरह सब कुछ सह रही थी| इन् ****** ने आजादी से लेकर आज तक जनता के साथ इनता ****** किया कि भारतीय दंड संहिता कि धारा 376  में इनके दी जा सकने वाली सजा का प्रावधान ही नहीं मिल सका| आज जब जनता कुछ बोलने की स्तिथि में आई तो ये बिलबिला गए है| पहले एक दो अखबारों में जनता की चिठ्ठी पत्री छप जाती थी और अगले दिन रद्दी हो जाती थी| अब कुछ लोग पढ़ लिख गए है और कुछ नए हथियार आ गए है| ट्विट्टर, फ़ेसबुक, ब्लॉग, एस एम् एस, पता नहीं क्या क्या| लोग हर तरह से अपना गुस्सा उतार है| अब लोगों को पता है कि हमारी बन्दूक इनकी तोप से कमजोर है, और लोग इन ** का ** ** नहीं ** सकते|

सीमान्त प्रदेश में कुछ बोला आये तो आतंकवादी; काले क़ानून उनके * *** करने के लिए|
आदि वासी कुछ बोलते है तो माओवादी; मार दो ** को|
जब शहरी युवा कुछ बोलें तो जेल दो *** और उनपर विदेशी हाथो में खेलने का इल्जाम लगा दो|
ये देश को लूट लें तो देश भक्त; आवाज उठाने वाले युवा पाकिस्तानी ***|
अन्ना को जेल और राजा को महल – दुमहले|

अब कलम की ताकत का नया पर्याय है इन्टरनेट| देखन में छोटो लगे, घाव करे गंभीर| हालात ये है कि घाव भी सीधे इन *** के **** पर हो रहा है और इनकी *** ** है| अब बिलबिलाई जनता ने नए साधनों का इस्तेमाल कर कर हल्ला मचाना शुरू किया तो इनको वहाँ पर सारी गंद दिखाई दे गयी| असलियत में इनकी **** गई है|मानते है कि कई बार लोग गुस्सा में इन *** की थोड़ा ज्यादा ही *** देते है मगर गुस्सा में किसको होश| मैं मानता हूँ कि लोंगो को गुस्सा शांत रखना चिहिये, मगर क्या करें पिछले पचास सालो में इन ** ने कुछ ढंग का पढ़ने लिखने ही नहीं दिया तो तमीज कहा से आती|

पहले इन *** के पाकिस्तानी भैया लोगो ने एक लंबी फेहरिश्त निकाल दी काफी शब्दों की| अगर मोबाइल पर उनमे से कुछ भी लिखा तो बस गए आप काम से| आपके चरित्र का पूरा चित्रण कर दिया जायेगा| हिंदी – उर्दू वाले *** *** * आप जानकारी बढ़ने की लिए पढ़े और पढाए http://www.spittoon.org/wp-content/uploads/2011/11/content-filtering-URDU-tsk-tsk-PTA-why-oh-why.-courtesy-of-shobz.pdf और अंग्रेज के *** पढ़े: http://www.spittoon.org/wp-content/uploads/2011/11/content-filtering-ENGLISH-made-me-LOL-courtesy-of-shobz.pdf | अगर आपको न अर्थ समझ आये http://www.urbandictionary.com/ पर सबके मायने दिए है, समझे और गलती न दुहरायें| हमें तो लगता है कि इन शब्दों पर सभी दक्षिण एशियाई सरकार लोग सहमत है इसलिए किसी भी जन मोर्चा पर इन शब्दों का प्रयोग कतई न करें|

हाँ! अब हमारे *** साहब को लगा कुछ तो बड़ा किया जाय, आखिर उनका *** किसी **** से छोटा थोड़े ही है| अब देखिये, ये विलायत के पढ़े लिखे *** लोग, अपने दफ्तर में विलायती बाबू लोग को बुला लिया और घर कि औरत का फोटो दिखा कर स्यापा कर डाला, बोला मेरे लोग आपकी वेबसाइट और फोरम पर हमारी *** की *** *** कर रहे है और उसका ***, उनका ***, उसकी *** कर रहे है| देखो मेरी तो *** कर कर रख दी है| इन *** सड़क छाप **** की जीभ काट दो, इनकी *** कर दो| इन ***** की पहचान मिटा दो अपने प्लेटफोर्म, फोरम, वेबसाइट पर से|

पहले ही आम जनता परेशान है, अपनी परशानी और भड़ास कैसे निकाले| बन्दूक उठाए या इस दुनिया से अपना संदूक उठाये| अब कलम पर भी जनता का जोर नहीं रहा| अगर कोई गलत बात हो रही है तो उस गलत बात करने वाले को पकड़ो न  सरकार, सबकी ***** क्यों करते हो; ****| अगर आपकी आदरणीय ***** की मानहानि होती है तो अदालत का दरवाजा देखो न, मेरे पीछे ******* कर क्यों पड़े हो| मानते है कि मुक़दमे में “मान हानि” से पहले “मान” को साबित करना पड़ेगा, तो करो न| अब आप विलायत में अपनी ****** *** क़ानून की उपाधि हासिल की है (अगर खरीदी हो तो माफ करें, मुझे हो सकता है की सही जानकारी न हो), आप कोई ***** थोड़े है|

वैसे भी आप क़ानून के *** है, जो चाहे वो क़ानून पैदा कर दें| आप अपने सुचना तकनीकी क़ानून को देख लीजिए| नियम उपनियम बनाए है, उन्हें देख लीजिए| मगर साहब-ए- आलम! आप इस मुल्क के सारे फोन टेप करते है, तो क्या आपको आतंकवादी, तस्कर और अपने और किसी भाई बंधू की कोई खास खबर मिल पाई? आप अपनी सरकार ठीक से चला पा रहे है, जो इस इंटरनेट को ठीक से चला लेंगे? क्या आप इस देश में रोज रोज जहर खा कर मर रहे किसान की कोई सुध बुध ले पा रहे है, जो इस देश के सभी इन्टरनेट उपयोग की निगरानी कर पायेंगे? आपकी सीमा को पार कर आतंकवादी इसे आ रहे है जैसे गली का कोई खुला सांड, क्या आप उन्हें रोक पा रहे है?

तो भैया! अभी तो हाथ जोड़ कर समझा रहे है कि ढंग से देश चला तो, फसबूक, ट्विट्टर को पढकर अपने काम के बारे में हो रहे असंतोष को समझो और उसे सुधारो| मैया की आरती से वोट नहीं मिलेगा, न ही भैया की पाँय लागी करने से|

भगवान की लाठी और जनता के वोट में आवाज नहीं होती मगर चोट बहुत लगती है| अपने सीधे और उलटे भाई लोग को भी बता देना|

बंद मुँह, कटी जुबान; फिर भी कड़वी मेरी तान|

 

 

ऐश्वर्य के घर शिशु जन्म


यह दुनिया बहुत बड़ी है| इसमें एक छोटी सी दुनिया है, जिसमें हम रहते हैं| यह दुनिया एक दम अनोखी है: यहाँ बड़े बड़े दर्द और छोटी छोटी खुशियां है, अपनी लहरें, अपना पानी है; वक्त की अपनी रवानी है| हमारी यह छोटी सी दुनिया बड़ी सी दुनिया में जगह जगह फैली हुई है: अलीगढ़, दिल्ली, देहरादून, इलाहाबाद और मुंबई| यह दुनिया रेडियों, टेलिविज़न, मोबाइल फोन, इन्टरनेट, ट्विट्टर, फेसबुक, तक फ़ैल जाती है| यह दुनियां हाथ फैला कर बहुत कुछ अपने में समां लेती है| इस दुनिया में हम रहते है, यह दुनिया हमने बनाई है, इस दुनिया ने हमें बनाया है| यह सूरज, चाँद, सितारों वाली दुनिया है|

इस दुनिया में एक अन्तरंग गहमागहमी है जिस पर किसी भी अखबार की दखल नहीं है; न ही इसकी दरकार है| इस दुनिया में पत्रकार भी हम है और चित्रकार भी| रिपोर्ट भी हमारी है और सटायर भी| हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है|

इस छोटी सी दुनिया में एक नए प्राणी का आगमन है| काफी समय पहले जब मेरी पत्नी ने इस बारे में कुछ महसूस किया तब हम किसे अन्य कार्य में व्यस्त थे और महीने भर तक चिकित्सक से सलाह मशविरा लेने के लिए समय नहीं निकाल पाए| समय बीत रहा था पर जीवन सांस लेने की अनुमति नहीं दे रहा था| तभी अचानक हमें एक शनिवार की शाम बाहर जाना था और दिन में हमारे पास समय था और हमने इस समय का सदुपयोग करने का निर्णय किया| उस दिन दोपहर को चिकित्सक में हमें बधाई दी और कुछ जाँच आदि करने के लिए कहा| इस के बाद सभी व्यस्तता और समस्याओं के बाद भी हम अपने अंदर एक बदलाव महसूस करने लगे| यह एक सुखद अनुभव रहा|

कुछ समय बाद जब हमारी अन्य व्यस्तताएं कम हुई हमने नए प्राणी के बारे में और अधिक सोचने शुरू कर दिया| पत्नी ने गर्भावस्था के बारे में एक पुस्तक पढ़नी प्रारम्भ कर दी तो मैंने इंटेरनेट पर काफी जानकारी इक्कठा की| कई बार ऐसा लगता था कि हमारे अलावा तो कोई और कभी माँ-बाप नहीं बना है| समय के साथ हमारी उन्त्सुक्ता बढ़ रही थी तो पत्नी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जो कि मानसिक तनाव और शारीरिक समस्याओं को लेकर थी| चिकित्सक इस सब में पैसा बना रहे थे और हम खुश थे| मैंने अपने जीवन का काफी समय चिकित्सालयों के चक्कर काट कर बिताया है पर इस बार हमें इस बात पर कोई दुःख नहीं हो रहा था| हमारी दुनिया में तमाम के बाद भी कुछ था जो नया था और जोश भर रहा था| पत्नी अपने कार्यालय, घर और गर्भवती माँ के रूप में अपनी जिम्मेदारी के बीच संतुलन बैठने में लगभग नाकाम हो रही थी और यही परीक्षा थी| पत्नी को सास का अभाव खाल रहा था|

हमने तय किया कि हमारे शिशु का जन्म उसकी माँ के जन्म स्थान देहरादून में होगा| इसके कई कारण रहे| अब नई समस्याएं थी; कार्यालय से अवकाश, दिवाली और अन्य त्यौहारों का मौसम, देहरादून कि ठण्ड, दिल्ली से देहरादून कि यात्रा, सही चिकित्सक का चुनाव| धीरे धीरे इन सभी को सुलझाया गया| चिकित्सकों ने बताया कि शिशु ने गर्भ में तिर्यक स्थिति अपना ली है और यह स्थिति यदि बनी रहती है तो समस्या हो सकती है|

इस समय हमने एक और निर्णय लिया; बच्चे के स्टेम सेल को परिरक्षित करवाने का| यह निर्णय हमारे पुराने अनुभवों और चिकित्सकीय अनुसंधानों के नए कारनामों का नतीजा था| इस क्षेत्र में कार्यरत कई सेवा प्रदाताओ से बात की और एक का चुनाव कर लिया| इस निर्णय से हमें लगभग एक लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च करना था पर भविष्य का डर सदा ही वर्तमान के गणित पर भारी पड़ता है|

पत्नी जी ने 23 अक्टूबर 2011 के लिए देहरादून शताब्दी के एक्स्क्युतिव श्रेणी डिब्बे में अपना आरक्षण करवाने का निर्णय सुनाया| यह एक यादगार यात्रा थी| उस दिन कि विशेष बात थी कि चाय न पीने का दवा रखने वाली पत्नीजी ने कम से कम तीन बड़ा कप चाय पी| दूसरा पहली बार ऐसा हुआ कि गाड़ी किसी स्थान पर पांच मिनिट से अधिक रुकी और मैंने प्लेटफोर्म का दौरा नहीं किया| (देहरादून शताब्दी सहारनपुर पर आधा घंटा रूकती है) इस प्रकार पत्नी जी अपने मायके जा पहुंची|

नए स्थान पर नए चिकित्सकों ने पुनः जांचें की और नए निर्णय दिए| शिशु में अपनी तिर्यक स्थिति को सुधार लिया था पर नै समस्या थी कि अब नाल उसके गले पर लिपटी हुई थी| चिकित्सकों को अब अपने अनुभव और ज्ञान पर कम भरोसा था और वो किसी भी प्रकार का दांव नहीं खेलना चाहते थे| इसमें उनका पैसा भी बनता है और इज्जत जाने का डर भी नहीं होता| उनका कहना था कि शल्य क्रिया होनी चाहिए और हमें उसके लिए समय का निर्णय करना था| इस समय सभी प्रकार की शंका और समाधान सामने थे| पत्नीजी का रक्तचाप इस दौरान महंगाई से तेज बढ़ने लगा| मैंने कई बार अनुभव किया है कि पत्नीजी कठिन समस्याओं का समाधान जल्दी कर लेती है और सरल निर्णय लेने में रक्तचाप बढ़ा लेती है|

अनुभव ने मुझे सिखाया है कि भले आप कोई अंधविश्वास न माने मगर इस भारतीय समाज में उसको अवश्य पूरा करें, वरना समाज आपको जरूर परेशां कर लेगा| इस कारण, गुरुवार नकार दिया गया क्योकि मान्यता के मुताबिक, गुरुवार को किया गया काम दुहराया जाता है और कोई भी बार बार शल्यक्रिया नहीं चाहता है| उसके बाद मूल नक्षत्रों का समय है जो कि शनिवार संध्या काल में समाप्त होता है| इस समय में पैदा हुआ शिशु परिवार के लिए कठनाई का सन्देश लाता है| परन्तु वास्तव में यह हिंदू ब्राह्मणों की आय का एक और स्रोत है| यह मूल दोष, कुछ पूजा पाठ करने के बाद भगवान के इन दूतों (ब्राह्मणों) को खिलाने, पिलाने और दान दक्षिणा देने से दूर हो जाता है| परन्तु यह पूजा – पाठ शिशु की माँ के लिए कष्टकारी समय होता है| अतः अब रविवार का समय तय हुआ है|

रविवार को प्रातः 7 बजे हम चिकित्सालय पहुँच गए और शल्य क्रिया की तैयारी शुरू हो गई| ठीक 8 बजे पत्नी को शल्यकक्ष में ले जाया गया और फिर 9 बजे उपचारिका (नर्स) नन्हे शिशु को लेकर उपस्तिथ हुई; “बेटा आया है|” यह खुशी के क्षण थे| लिखित संदेशों और फोन के जरिये सभी को सूचित किया गया| मैंने लिखा; “हमारे घर बेटा आया है|” लोगों के बधाई सन्देश और फोन आने लगे| एक अजब माहौल था: नन्हा शिशु, बेहोश माँ, उनका बढ़ता रक्तचाप, खुश परिवार, भागते दौड़ते नाना, उछलती कूदती नानी, हँसते-फूलते बुआ, मौसी, मामा, और चिंतित बाबा के बजते फोन, शिशु रुदन, बधाई सन्देश, लंबी फोन वार्ताएँ, दवाएं, मिठाइयां, अजब – गजब होता मैं| नयी मांगें हो रही थी : मित्र-सम्बन्धी लोग फोटो की, शिशु भोजन की, माँ शांति की, परिवार उत्सव की| मेरी छोटी बहन ने शिशु के लिए पुकारू नाम तय कर लिया गया था; “आदि; जो मेरे और पत्नी ले नामों ले प्रथमाक्षर ऐ-दि का परवर्तित हिंदी रूप है|

शाम को पत्नी ने पूरी तरह होश आने पर अपने मित्रों को भी सन्देश दिए| मैंने मित्रों को भेजने के लिए सांयकाल एक फोटो लिया, जिसे अगली प्रातः 5.45 भारतीय मानक समय पर http://twitter.com/AishMGhrana और उसके तुरंत बाद http://www.facebook.com/#!/aishwaryamgahrana?sk=info पर यह चित्र सम्बन्धियों और मित्रों को भेज दिया| अब बधाइयों का नया सिलसिला था|

अगले पांच दिन शिशु चिकित्सालय में इस विश्व को समझने में लगा रहा और हम उसको| नए शिशु को स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी मोटी समस्यायें भी परेशां कर रही थी, इसलिए शिशु चिकित्सा विशेषज्ञ भी बुलाये गए| उसकी पहला रोना, पहली जम्हाई, पहली डकार, सब इंगित किये गए| क्योंकि उसकी माँ दूध नहीं पिला सकती थी तो उसको शिशु आहार दिया गया| उसकी माँ ने उसे मंगलवार को पहली बार दूध पिलाने का प्रयास किया|

शुक्रवार को सभी लोग उसकी नानी के घर पहुँच गए| हिंदू रीति के हिसाब से छठी का कार्यक्रम किया गया| बुआ के द्वारा खरीद्वाए गए कपडे पहनाए गए| शाम को महिला संगीत हुआ|

अब मुझे नन्हे शिशु आदि के साथ एक रात बिता कर दिल्ली वापस लौटना था|

चेक और बैंक ड्राफ्ट की वैधता समय सीमा


भारत में सामान्यतः सभी चेक और बैंक ड्राफ्ट की वैधता समय सीमा ६ महीने रही है| इसका तात्पर्य यह था कि कोई भी व्यक्ति विशेष किसी भी चेक और बैंक ड्राफ्ट का भुगतान उस पर डाली गयी दिनांक के छः माह के भीतर ही ले सकता था| इस अवधि के बाद, उसका भुगतान बैंक नहीं करता और हमें चेक लिखने वाले व्यक्ति से नया चेक लिखने का अनुरोध करना पड़ता है| इसी प्रकार प्रकार बैंक ड्राफ्ट को पुनः बनबाना या वैध करना पड़ता है|

इस सुविधा के कुछ लाभ थे:

१. आप ६ महीने में एक बार बैंक जाकर पिछले ६ महीने में प्राप्त सभी चेक का भुगतान प्राप्त कर सकते थे|

२. आप किसी व्यकि को एक चेक जमानत के तौर पर दे कर छः माह के लिए उधार ले सकते थे|

अब भारतीय रिज़र्व बैंक का कहना है कि उसकी सुचना के मुताबिक कुछ लोग इन चेक आदि को मुद्रा के रूप में प्रयोग कर रहे थे|

पहले चेक आदि की वैधता की अवधि शायद इसलिए अधिक रखी गई होगी क्योंकि अंतरराज्यीय व्यापार में इन मौद्रिक कागजातों को डाक द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता था और यह एक बेहद समय खर्च सेवा थी| मुझे लगता है कि पन्द्रह बीस वर्ष पहले तक, गोवाहाटी से गोवा तक डाक पहुँचने में पन्द्रह दिन का समय लगना तो सामान्य बात थी| इस कारण, चेक और बेंक ड्राफ्ट की वह वैधता समय सीमा उचित थी| उसके बाद धारक अपने बैंक में चेक जमा करता था और पुनः यह चेक अपने मूल स्थान थक की यात्रा करता था| जब चेक काटने वाले व्यक्ति का बैंक, उस व्यक्ति का खाता देखकर अनुमति देता था, तभी चेक धारक के खाता में धन राशि का हस्तांतरण होता था| इस कार्यवाही में उन दिनों दो तीन महीने लगने साधारण बात थी|

आज के समय में चेक का लेनदेन कोरियर सेवा या डाकघर की स्पीड पोस्ट सेवा के मार्फ़त होता है| सभी चेकों पर MICR (चुम्बकीय स्याही अंकन पहचान) अंकन होता है| जिसके कारण चेक को मशीन द्वारा ही निबटा लिया जाता है| साथ ही चेक छंटनी व्यवस्था [Cheque Truncation System (CTS) ] के आने से चेक के रूपचित्र के माद्यम से बैंक आपस में संवाद करने के उपरान्त चेक सम्बन्धी निपटान कर सकेंगे| इन सभी कारणों से चेक की वैधता समय सीमा घटा देना एक उचित निर्णय जान पड़ता है|