गुनगुनी धूप गुनगुना पानी


<p class="has-drop-cap" value="<amp-fit-text layout="fixed-height" min-font-size="6" max-font-size="72" height="80">मंदिर के घंटे और अजान की आवाज से न जागने वाले क्या जानते होंगे, सुबह की पहली धूप पहले प्यार सुख होती है| कार्तिक से माघ तक तन की हड्डियों मन की लहरों में आलस्य जम जाता है, तो धूप की प्रथम रश्मि ही तो उसे पिघला देती है| जमा हुआ आलस्य मीठे दर्द की तरह रिसता है| पहले प्रेम की याद दिल में आते आते रूकती जाती है| उफ़, कुछ दर्द कितने अधिक अपने होते हैं| शीतदंश के महीने में अन्यथा शत्रु समझ आने वाली धूप हृदय में उतर आती है|मंदिर के घंटे और अजान की आवाज से न जागने वाले क्या जानते होंगे, सुबह की पहली धूप पहले प्यार सुख होती है| कार्तिक से माघ तक तन की हड्डियों मन की लहरों में आलस्य जम जाता है, तो धूप की प्रथम रश्मि ही तो उसे पिघला देती है| जमा हुआ आलस्य मीठे दर्द की तरह रिसता है| पहले प्रेम की याद दिल में आते आते रूकती जाती है| उफ़, कुछ दर्द कितने अधिक अपने होते हैं| शीतदंश के महीने में अन्यथा शत्रु समझ आने वाली धूप हृदय में उतर आती है|

जब आलस्य पिघलने लगता है औचक से उठकर हम न जाने कब पानी गुनगुना करने रख देते हैं| चाय का एक प्याला कड़क और कुछ तले हुए काजू हमारे एकांत में हमारा साथ देते हैं| यह एकांत भी तो नहीं होता| जाड़ों का एकांत प्रायः पारिवारिक या दोस्ताना होता है| सब मिलकर एक साथ चाय की चुस्कियों ने साथ अपना अपना मौन साँझा करते हैं| हमारे मौन सामूहिक विद्रोह के मुखर वक्तव्य होते हैं| हमारे वही विद्रोह, जिन्हें हम अपने भौतिक कर्मण्यता की जूतियों तले कुचलते चलते हैं| चाय की चुस्कियां हमें कभी याद नहीं दिलातीं, बर्फ़ की उन रंग बिरंगी चुस्कियों की जिन्हें हम गर्मियों में चूस कर फैंकते आए हैं| चुस्कियों की तपिश साँसों को गुनगुनाती हैं – किसी गुनगुने लोकगीत की तरह|

याद आता है गुसल में रखा गुनगुना पानी| सर्दियाँ हमें इसीलिए तो पसंद होती हैं|

आमजन से दूर होती रेल


वर्षों पहले जब पहली बार रेलवे के निजीकरण की बात उठी थी, तभी मुझे लगा था कि सरकार निजीकरण को गलत दिशा में लेकर जाने वाली है| यह होने लगा है| आशंका है, रेलवे आम जनता से दूर होने जा रही है|

फिलहाल रेल किराये बढ़ने की खबर है| यह विमान उड्डयन उद्योग के लिए बढ़िया खबर है और रेलवे खरीदने के इच्छुक किसी भी गंभीर व्यवसायी बुरी खबर है| विमान उद्योग में बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा उसके किरायों को कम स्तर पर बनाये रखती है| विमान किराये यह तय करते हैं कि लोग रेलवे की महँगी सेवाओं में कितनी रूचि लेंगे| वास्तव में प्रथम श्रेणी या उससे ऊपर की किसी भी सेवा को लाभ में नहीं चलाया जा सकता| पिछले कई वर्षो में राजधानी और प्रथम श्रेणी डिब्बों की यात्री संख्या में प्रायः गिरावट आई है| यह सेवायें उन्हीं शहरों के बीच सफल है जहाँ अभी विमान सेवाओं का विकल्प नहीं है|

यदि भारतीय रेल प्रथम या विलासिता श्रेणी की सेवाओं में निवेश करती है तो उसका हाल जल्दी ही उच्च और उच्च मध्यवर्ग के लिए मकान बनाए चले जाने वाले अचल सम्पति निर्माताओं की तरह होगा और रेलवे दिवालियापन की ओर बढ़ेगी|

रेलवे के लिए लाभ देने के लिए मध्यम स्तर की सेवाएं जैसे तीनस्तरीय वातानुकूलित शयनयान का प्रयोग किया जा सकता है| परन्तु इनका बढ़ता हुआ बाजार भी सीमित है| इसके किराये को भी विमान किरायों से स्पर्धा में देखा जाना चाहिए| पिछले दिनों में देखा गया कि इस स्तर की तत्काल टिकट सेवाएं विमान किराये के काफी निकट पहुंची और यात्रियों ने इनका उपयोग कम कर दिया| सरकार को वातानुकूलित कक्ष में बैठकर योजना बनाने की पिछले पचास वर्षों की परम्परा को तोड़कर सोचना होगा|

भारत में रेल के लिए मुख्य बाजार अनारक्षित या सामान्य श्रेणी के कुर्सीयान और शयनयान हैं| परन्तु जमीन से दूर रहने वाले अधिकारीयों और सलाहकारों के समुदाय ने यह मान लिया गया है यह लोग लाभ नहीं दे सकते| ध्यान दें तो मुख्यतः यही वर्ग मोबाइल और खाद्य उद्योगों को लाभ देता है| परन्तु इस वर्ग के उत्पाद में आपका लाभांश प्रतिशत निश्चित ही कम होता है| आप दो से पांच प्रतिशत से अधिक लाभ नहीं कमा सकते| परन्तु आप “न्यूनतम आवश्यक सेवाओं” के साथ खर्च में कटौती कर सकते हैं| हम सामान्य कुर्सीयान बढ़ा सकते हैं|

यह ध्यान रखना चाहिए कि सामान्य रेलयात्री भले ही सीधे ही रेलवे को लाभ न दें परन्तु उनका गतिशील बने रहना देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक है|

ऐश्वर्य मोहन गहराना 

नए ब्लॉग पोस्ट की अद्यतन सूचना के लिए t.me/gahrana पर जाएँ या ईमेल अनुसरण करें:

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

 

हिन्दू मुस्लिम विवाह


“लव जिहाद” चर्चा में है| लव जिहाद का मुद्दा उठाने वालों को मात्र और मात्र हिन्दू लड़कियों की चिंता है| लवजिहाद्वादियों को लगता है कि मुस्लिम लड़के हिन्दू लड़कियों को फंसाते हैं| यह अलग बात है कि जब हिन्दू लड़कियों से बलात्कारों की ख़बरें आतीं हैं तो यह लोग मानते हैं कि हिन्दू लड़कियां ही सीधे साधे हिन्दू लड़कों को फँसातीं है और बलात्कार का आरोप लगातीं हैं| हाल में तो एक हिन्दू लड़की पर इनका आरोप था कि उसने एक बड़े नामधारी अभिनेता को प्रेम, वासना और नशे में फंसा कर मरने के लिए मजबूर कर दिया|

सरलता के लिए यह मान सकते हैं कि हिन्दू लडकियाँ अपने बलात्कारी हिन्दू लड़कों को फँसातीं फंसाती हैं परन्तु मुस्लिम लड़कों को नहीं फंसाती बल्कि उनके प्रेम में फंस जाती हैं| इस दोहरी प्रक्रिया को स्त्रीवाद और लव जिहाद के नाम से जाना जाता है|

इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि हिन्दू लड़के मुस्लिम लड़कियों से सच्चा प्रेम करते हैं| पिछले साल जब जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विशेष संवैधानिक अधिकार समाप्त किय गए तो सोशल मीडिया पर विशेष प्रकार के विवाह संबंधों के प्रस्ताव हिन्दू लड़कों ने प्रस्तुत किये थे –  जिन्हें हिन्दू धर्म में पिशाच विवाह कहा जाता है|

खैर, हिन्दू मुस्लिम विवाह कोई नई बात नहीं| यह आम राय है कि हिन्दू लड़कियों और मुस्लिम लड़कों के विवाह आम है, जिसका एक कारण मुस्लिम लड़कियों पर कड़े सामाजिक नियंत्रण माना जाता है|

परिवार वधु को स्वीकार करने का कितना भी दावा करें, हिन्दू या मुस्लिम, उसे सांस्कृतिक विविधता के साथ खुद को ढालने में संघर्ष करना होता है| पीठ पीछे हिन्दूड़ी या मुल्ली जैसे अपशब्दों को सुनना आम बात होती है| इसके मुकाबले, यदि कन्या पक्ष ने विवाह को स्वीकार कर लिया हो तो लड़के मात्र सामान्य अभिवादन और लगभग किताबी बातों से अपनी ससुराल को प्रसन्न करने में सफल रहते हैं| लड़कियों में पारिवारिक समारोह में कई वर्षों तक अकेलेपन का सामना करना रहता है| सबसे अधिक संघर्ष इस बात का होता है कि उन्हें ससुराल की संस्कृति ही बच्चों को सिखानी होती है| यह समस्या सजातीय विवाह में भी होती है, परन्तु हिन्दू मुस्लिम विवाह में सम्बन्ध यह विकराल रूप लेती है| बच्चों को माता के धर्म संस्कृति के बारे में उन प्रश्नों का सामना करना होता है जिनके बारे में उन्हें नहीं पता होता|
माता या पिता का धर्म कुछ भी हो, एक प्रश्न का उत्तर हर बच्चे को देना ही होता है – झटका या हलाल? नहीं, यह हमेशा मांसाहारी भोजन के बारे में नहीं होता| एक बच्चे को स्पष्ट पूछा गया था – झटके की औलाद हो या हलाल की| यह प्रश्न करने वालों के मानसिक दिवालियापन की ही नहीं, समाज के दिवालियेपन का संकेत है| यह बलात्कार और सम्भोग में विभेद न कर सकने वाले समाज का प्रतिबिम्ब है|

मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़कों का विवाह कट्टर हिंदुत्व वादियों की प्रमुख चाहत की तरह उभर कर सामने आती रही है| मगर क्या होता है, जब इस प्रकार के हिन्दूमुस्लिम विवाह होते हैं? अक्सर सांस्कृतिक शुद्धता समाप्त होती है, मिश्र भारतीय संस्कृति का विकास होता है| यह किसी कट्टरपंथी को पसंद नहीं आता – हिन्दू हो या मुस्लिम|   

ऐश्वर्य मोहन गहराना

नए ब्लॉग पोस्ट की अद्यतन सूचना के लिए t.me/gahrana पर जाएँ या ईमेल अनुसरण करें:

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.