अ से अनार, आ से आम
पढ़ले बेटा, आएगा काम।
इ से इमली, ई से ईख,
मम्मी देती, हमको सीख।
उ से उल्लू, ऊ से ऊन,
ज्ञान बढ़े दो गुणा दून।
ऋ ऋषि ज्ञान का दान,
कृषि बिना न होवे खान।
ए से एकम, ऐ की ऐनक,
आंख बिन न रंग रौनक।
ओ ओखली, औ से औरत,
जोर से बोलो सुनले छत।
अं से अंग, अः पर अतः,
स्वर में जोड़े छः भई छः।