एक नई लीग


हर सुबह एक नया सूरज लेकर आती है और पिछला दिन बीत चुका होता है| हर शाम, एक पुराने जीवन को बीत जाना होता है| जीवन का नाम चलते रहना और बदलते रहना है| कुछ बातें समय के साथ पुरानी होती जातीं हैं तो समय के साथ कुछ नई बातें होतीं हैं| जरूरी नहीं जो बीत जाये वो बुरा हो और न ही जो नया हो वो अच्छा हो, इसकी कोई निश्चिन्तिता है| हर बीती हुई बात एक पैमाना बन जाती है| अतीत अपने पीछे न सिर्फ पुराने की याद छोड़ जाता है बल्कि एक कसौटी बन जाता है| अतीत की कसौटी पर ही तो नवीनता को परखा जाता है| इस तरह पुरातन की धरती पर नवीनता का परचम लहराता है|

एक अपने कपिल देव हैं| वो हम में से किसी को नहीं जानते मगर हम है कि उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं| जो नहीं जानता उन्हें, वो शायद हिंदुस्तान में पैदा ही नहीं हुआ| बचपन से उनके बारे में देखा सुना है| एक वो शख्स हैं जो छः गेंदों के एक ओवर में छः बार अलग अलग उम्दा तरीके से गेंद डाल सकते थे| ऐसी ख़ूबसूरत गेंदें कि बल्लेबाज भी कहे, आती जाओ| दिन, महीने साल बीतते बीतते, कपिल देव रोज नए होते जाते हैं|

उनके नए होने में एक और बात जुड़ने जा रहीं है| सुना है कि फिर कुछ नया करने जा रहे हैं| सुनने में आ रहा है कि वो “एक नई लीग” बना रहे है| अब क्या है ये लीग ये तो मुझे नहीं पता|

इस लीग में जो भी दिल से खेलेगा वो हिट विकेट हो जायेगा| कपिल देव को खुद डर है कि अगर वो इस लीग में दिल से खेले तो हर जायेंगे| लगता है इस लीग में दिल से नहीं दिमाग से खेलना पड़ेगा| उधर वो कहते है की दिल से खेला तो आपकी तो गुगली है| शायद कहना चाहते है कि अच्छे से खेलने से आपको फायदा होगा| एक हिंट और है कि बिट्टु बड़े बड़ों को अपने शो पर बुला कर गुगली कर देता है| वो लगता है कि मौज मस्ती भी है शायद|

मेरा पहला अनुमान यह है कि कपिल देव किसी टॉक शो को होस्ट कर रहे  है जिसमें बुलाये जाने वालों से हल्के फुल्के सवाल पूछे जायेंगे और जो बात को दिल पर ले जायेंगे उनकी खूब मजाक उड़ेगी| शायद क्रिकेटर इस शो में मेहमान होंगे| मगर लगता है कि यह अनुमान गलत है|

मेरा दूसरा अनुमान है कि यह कोई कि यह कोई गेम शो है जिसे कपिल देव होस्ट कर रहे हैं| इसमें लोगों को दिल से मगर दिमाग लगाकर खेलना पड़ेगा| जी दिल से खेला वो उसी राउंड में बाहर हो जायेगा| मगर जो अच्छे से खेला तो उसकी तो गुगली हो जाएगी, मतलब उसको इनाम मिलेगा|

कहीं कपिल देव “कौन बनेगा करोडपति” का नया होस्ट तो नहीं बनने जा रहे हैं?

अब जो भी तो यह तो अब जल्दी ही पता लग ही जायेगा मगर तब तक तो हमें इन्तजार का खेल खेलना ही पड़ेगा| चलिए मिलकर अनुमान लगायें और किसी नतीजे पर पहुँचने का प्रयास करें| शायद कुछ अनुमान ठीक लग जाये तो दिल को ख़ुशी तो होगी ही|

कृपया, अपने बहुमूल्य विचार यहाँ अवश्य लिखें...

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.