आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे


अब जब आम आदमी पार्टी दिल्ली राज्य की सत्ता संभाल रही है जो जनता को यह देखना चाहिए कि अगले पांच साल में कौन कौन से वादे पूरे किये जाने वाले हैं| अगर ये वादे पूरे नहीं होते तो उनका जबाब सरकार को देना होगा|

कुल ७० वादे हैं, मगर सबसे पहले खास ११ वादे जिन्हें में हर हाल में होता देखना चाहूँगा| मैं अपने खुद के आकलन से उन वादों के लिए संभावित समय लिख रहा हूँ, जो सही या गलत हो सकता है|

  • जन लोक पाल विधेयक, नागरिक चार्टर, ह्विसल्ब्लोअर्स को सुरक्षा: (क्रमशः ३ महिना, ९ महिना, २ साल)
  • स्वराज विधेयक: (९ माह)
  • बिजली के बिल आधे: (२ महीने) केवल बिजली की न्यूनतम आवश्यकता के लिए ही बिल आधे किया जाने चाहिए या अधिकतम मूल्य होना चाहिए| उस से ऊपर प्रयोग की बिजली के लिए पूरे बिल होने चाहिए|
  • डिस्कॉम का स्वतंत्र ऑडिट: (३ महीने)
  • सौर ऊर्जा शहर: (१० साल, २ साल में आवश्यक निर्णय)
  • २०,००० लीटर मुफ्त पेयजल केवल दिल्ली जल बोर्ड के मीटर वाले घरों में (१ साल) यह वादा गरीब जनता को अभी लाभ नहीं देगा, मगर अच्छी शुरुआत है| राजनीतिक रूप से घातक वादा|
  • पानी माफिया नियंत्रण: (१ वर्ष)
  • सस्ती दवाएं (१ वर्ष)
  • वाई – फाई दिल्ली: (२ वर्ष) ध्यान दें| मुफ्त नहीं है|
  • वैट सरलीकरण: (१ वर्ष)
  • शिक्षा स्वास्थ्य प्राथमिकता (१ वर्ष)

 

सभी ७० वादे संक्षेप में इस प्रकार हैं:

 

  • जन लोक पाल विधेयक, नागरिक चार्टर, ह्विसल्ब्लोअर्स को सुरक्षा
  • स्वराज विधेयक
  • दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
  • बिजली के दाम आधे
  • डिस्कॉम का स्वतंत्र ऑडिट
  • पॉवर स्टेशन
  • बिजली वितरण प्रतिस्पर्धा
  • सौर ऊर्जा शहर
  • पानी का अधिकार
  • २०,००० लीटर मुफ्त पेयजल
  • पानी मूल्य निर्धारण
  • मुनक नहर से पानी
  • जल संसाधन विकास
  • पानी माफिया नियंत्रण
  • यमुना पुनर्जीवन
  • वर्षा जल संचयन
  • २,००,००० सार्वजानिक शौचालय
  • अपशिष्ट प्रबंधन
  • ५०० नए स्कूल
  • उच्च शिक्षा गारंटी योजना
  • २० डिग्री नए कॉलेज
  • फीस निगरानी
  • प्रवेश पारदर्शिता
  • सरकारी स्कूल गुणवत्ता
  • शिक्षा स्वास्थ्य प्राथमिकता
  • ९०० प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ३०,००० बिस्तर
  • सस्ती दवाएं
  • सड़कों पर रौशनी
  • लास्ट माइल कनेक्टिविटी
  • सीसीटीवी कैमरे: मुझे यह ठीक नहीं लगते हैं| निजता के अधिकार का उलंघन होगा| अपराध विरोधी माहौल की जरूरत है|
  • त्वरित न्याय(फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट)
  • न्यायपालिका सशक्तिकरण
  • महिला सुरक्षा बल
  • सुरक्षा बटन
  • मोबाइल गवर्नेंस
  • ग्राम विकास
  • भूमि सुधार
  • वाई – फाई दिल्ली
  • व्यापार – खुदरा हब
  • खुदरा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नहीं: मैं सहमत नहीं हूँ|
  • कम वैट: GST आने वाला है तो आप क्या करेंगे?
  • इंस्पेक्टर राज्य का अंत
  • वैट सरलीकरण
  • दिल्ली कौशल मिशन
  • ८ लाख रोजगार
  • स्टार्ट – अप हब
  • नियमितीकरण
  • सामाजिक सुरक्षा
  • पर्यावरण
  • एकीकृत परिवहन प्राधिकरण
  • ५,००० बसें
  • ई – रिक्शा नीति
  • मेट्रो रेल विस्तार: मैं मेट्रो में रियायत के विरुद्ध हूँ| बहुत ही किफायती दाम पहले ही हैं|
  • ऑटो व्यवस्था
  • पुनर्वास कॉलोनी में फ्रीहोल्ड
  • अनधिकृत कॉलोनी नियमितीकरण
  • किफायती आवास
  • मलिन बस्ती विकास
  • गैर अंशदायी वृद्धावस्था पेंशन
  • मूल्य वृद्धि
  • नियंत्रणनशा मुक्त दिल्ली
  • विकलांग सशक्तिकरण
  • १९८४ दंगा न्याय
  • पूर्व सैनिक सम्मान
  • अल्पसंख्यक समानता
  • सफाई कर्मचारी गरिमा
  • सामाजिक न्याय
  • ३००० खेल मैदान
  • पंजाबी, संस्कृत, उर्दू
  • साहित्य संरक्षण

आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे&rdquo पर एक विचार;

Leave a reply to Sunny जवाब रद्द करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.