काला क्या?


काला रंग प्रकाश को अपनी ओर आकर्षित और समाहित कर लेता है|  काला कलंक नहीं, सम्मोहन है| उसका अपना आकर्षण है, महत्व है|

दिन की शुरुवात का सबसे अच्छा तरीका है काली कॉफ़ी; साधारण मगर दिलचस्प, कडुवी मगर स्वादिष्ट, तरल मगर ठोस, शान्त मगर प्रफुल्लित|

घोड़ा गति का प्रतीक है| मुझे काले रंग के घोड़े पसंद हैं| उजले रंग के घोड़ों की तरह ये दौड़ते समय का प्रतीक नहीं हैं| मुझे काला घोड़ा साहस समृद्धि और संतोष प्रदान करता है| बचपन से इच्छा है मेरे पास एक काला घोड़ा हो| उसपर स्वर हो कर मैं जंगल जंगल पर्वत पर्वत घूम सकूँ|

समाज में असमानता और अपराध हमें हमेशा व्यथित करते हैं और दुखी कर देते हैं|  एक काला कोट हमें उस समय उम्मीद की किरण दिखाता है| कितने ही कलंक क्यूँ न लगें काले कोट पर, मगर न्याय की आशा है| अपने आप पर भरोसे का प्रतीक है| सज्जन को समाज में नया दिलाना हो या दुर्जन को उसके दुष्कार्य की उचित सजा| काला कोट हमेशा साथ देता है| काला कोट वकील बनकर जिरह करता है और जज बनकर न्याय| जब भी मैं कला कोट पहनता हूँ मुझे न्याय के लिए सतत संघर्ष की प्रेरणा होती है|

काली स्याही वाला काला कलम; बचपन में एक ऐसा कलम था न मेरे पास| नीली स्याही वाले कलम से एकदम अलग| सफ़ेद पन्नों पर चमकता हुआ| भीड़ से अलग, स्पष्ट|

काला धन अगर मिल जाये तो क्या बात हो| सफ़ेद धन तो बहता पानी है, काला धन समंदर| अरब खरब हंस पद्म… गिनती नहीं आती मुझे इतनी, जितना काला धन हो सकता है| कई बार सोचता हूँ, अगर सारा न मिले, देर सारा ही मिल जाये; बस एक बार लौट कर आ जाये मेरे देश.. मेरे पास| कुछ सड़कें बनवाऊंगा, कुछ पुल, कुछ बगीचे, कुछ बाग़ और हाँ एक बड़ा सा ज़ेल… काला कारागार… अरे भाई जिन्होंने काला धन पैदा किया हैं, उनके लिए एक सही सलामत बड़ा सा घर होना चाहिए न|

This contest is a part of #WhatTheBlack activity at BlogAdda.com

Advertisement

कृपया, अपने बहुमूल्य विचार यहाँ अवश्य लिखें...

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.