स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||हाड़ तोड़ते बाप
कमर तोड़ती मैया
स्कूल चले हम|बाप के हाथ लकीरें
माँ की आँख आंसू
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||
लिए कटोरा हाथ.. स्कूल चले हम..
पेट बाँध कर सोये
पेट पकड़ कर जागे
स्कूल चले हम|दाल भात का सपना
थाली में हो अपना
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||साहब जी का नोट
नेता जी का वोट
स्कूल चले हम|भूख हमारी जात
नंग हमारी पात
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||कखगघ से क्या लेना
जोड़ घटाव लेकर भागे
स्कूल चले हम|मास्टर पूछें जात
बड़के मारें लात
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||देश दरिद्दर क्या जानें
ईश्वर अल्लाह क्या मानें
स्कूल चले हम|पोखर पतली दाल
कंकड़ चुभता भात
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||साहब बाबू डटकर खाते
जिम जाकर कमर घटाते
स्कूल चले हम|माँ बोलीं डटकर खाना
भूखे लौट न आना
स्कूल चले हम|स्कूल चले हम
लिए कटोरा हाथ
स्कूल चले हम||