किन्डल पुस्तक पढ़ने के तरीके


पहली बार स्मार्ट फ़ोन खरीदने, चालू करने और फोन के कुछ जरूरी क्रियाकलाप करने के तुरंत बाद मैंने किन्डल एप डाउनलोड किया था| मेरे जैसे किताबी कीड़ों के लिए अमेज़न को दुआएं देने का प्रमुख कारण उनकी ऑनलाइन शोपिंग नहीं, बल्कि उनका और हमारा पहला प्यार किताबें ही हैं|

सन १९९४ में अमेज़न का प्रारंभ ही किताबों की ऑनलाइन दुकान के रूप में हुआ था| आज अमेज़न सेकड़ों किताबें किन्डल फॉर्मेट में मुफ्त उपलब्ध कराता है| भारतीय भाषाओँ की पुस्तकें भी उपलब्ध रहती हैं|

इन सब किताबों को पढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है किन्डल रीडर नामक उपकरण| इसे आप इस लिंक पर खरीद सकते हैं| मगर यह एकमात्र तरीका नहीं है| यह आपका चलता फिरता पुस्तकालय है, जिसमें सेकड़ों पुस्तकें एक साथ रखी जा सकतीं हैं| इसमें आप फॉण्ट का साइज़ घटाने बढ़ाने से लेकर कॉपी पेस्ट हाईलाइट शब्दकोष जैसी सुविधाओं का लाभ ले पाते हैं|

यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है या आपको यह छोटा लगता है तो आप क्लाउड रीडर का प्रयोग करते हुए पुस्तकें लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी पढ़ सकते हैं| यह किसी भी ब्राउज़र में चल सकता है| आपको सिर्फ अपने अमेज़न अकाउंट से साइन इन या लोग इन करना है|

इसके अलावा भी अन्य तरीके हैं –

किन्डल लाइट एप भी अब उपलब्ध है| इसमें कुछ सुविधाएँ कम हैं परन्तु पढ़ने का आनंद कम नहीं होता| यह कम तेज मोबाइल नेटवर्क में अच्छा काम करती है|

इन सभी तरीकों से भी आपको पढ़ने का वही लुफ्त मिलता है, जैसा किन्डल उपकरणों पर पढ़ने में मिलता है| आपकी किताबें चोरी नहीं होतीं, न कटती फटती गलतीं, न दीमक उन्हें नुकसान पहुंचती| साथ ही आप पढ़ी हुई पुस्तकों को रिमूव कर सकते हैं| ऐसा करने पर भी दोबारा नहीं खरीदनी पड़ेगी|

आप इन किन्डल पुस्तकों को उपहार में और बहुत सी किन्डल पुस्तकों उधार में भी दे सकते हैं| उधार दी गई किन्डल पुस्तकें लौटने की आपको चिंता नहीं करनी होती| यह नियत समय में आपके पास खुद वापिस आ जाती हैं|

बहुत सी किन्डल पुस्तकों में सुनने की भी सुविधा आ रही हैं| इसका लाभ विदेशी भाषा छात्र उठा सकते हैं| जैसे हिंदी भाषी पाठक अंग्रेजी/फ्रेंच पुस्तक पढ़ते समय सुनते जाएँ तो पढ़ना और बोलना भी सीख सकते हैं| इसके अलावा टेक्स्ट तो स्पीच सुविधा भी उपलब्ध है|

किन्डल एप पर अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है|

अपने किन्डल स्टोर का चुनाव ध्यान से करें या जरूरत से हिसाब से बदलते रहें| अमेज़न डॉट इन पर पंजीकृत किन्डल उपकरण या एप किसी दूसरे देश के किन्डल स्टोर से पुस्तक खरीदने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं| लन्दन में रहकर भी भारतीय किन्डल स्टोर से किन्डल पुस्तक खरीदी जा सकती है|

अब तो आप मेरी यह पुस्तक भी न सिर्फ़ खरीद ही सकते हैं बल्कि आसानी से पढ़ भी सकते हैं –

उम्मीद भरा घर

उम्मीद भरा घर

पुस्तक – उम्मीद भरा घर
लेखक – ऐश्वर्य मोहन गहराना
भाषा – हिंदी
पुस्तक रूप – किन्डल ई पुस्तक
वितरक – अमेज़न एशिया पेसेफिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
प्रकाशन वर्ष – 2019
विधा – कहानी
पृष्ठ संख्या – १०६ (अनुमानित)
मूल्य – मात्र ४९ रुपये

Advertisement

कृपया, अपने बहुमूल्य विचार यहाँ अवश्य लिखें...

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.